आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में आयुष्मान कार्ड के करीब पांच लाख पात्र लाभार्थियों की सदस्यता समाप्त की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार तलाश के बावजूद इनका पता नहीं चल पा रहा है। जांच के बाद इन्हें सूची से हटाकर नए पात्रों को शामिल किया जाएगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जनपद में कुल 19 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है। अब तक करीब 13.39 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 5.61 लाख लोगों के कार्ड बनना शेष हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पात्रों तक पहुंचने के लिए गांव-गांव कैंप लगाकर अभियान चलाया, लेकिन करीब पांच लाख लोग ऐसे मिले जिनका कोई पता नहीं चल सका। विभाग के अनुसार, इनमें से अधिकांश लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.