उन्नाव, मार्च 26 -- पुरवा। तहसील सभागार में तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने राजस्व कर्मियों के साथ नौ बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री,जनगणना,स्वामित्व, आनलाइन खसरा,मेडबंदी आदि के प्रगति की जानकारी ली। जहां फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति धीमी पाए जाने पर पांच लेखपालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही लेखपालों को उक्त बिंदुओं पर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...