बेगुसराय, मार्च 12 -- गढ़पुरा। स्थानीय संस्कृत विद्यालय के पास पुलिस ने पांच लीटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि युवक गढ़पुरा निवासी रामबाबू महतो का पुत्र राजीव कुमार है। पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...