समस्तीपुर, मई 9 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत स्थित मटुआ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मौके पर करीब 5 लीटर 250 एमएल विदेशी शराब भी बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि एएलटीएफ प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर पुलिस बल के साथ मटुआ गांव के एक खेत में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शराब बरामद होने के साथ ही मौके पर मुकेश कुमार को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पांच लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- सफलता : बंगाल से बिहार ले जा रहे अवैध शराब के खेप को पुलिस ने...