खगडि़या, मार्च 27 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोड़ गांव में बुधवार क़ो पुलिस ने पांच लीटर शराब के साथ एक महिला क़ो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान गांव निवासी मंटू साह की पत्नी मौसमी देवी बतायी जा रही है। पुलिस क़ो गुप्त सूचना मिली कि उक्त महिला अपने घर से देसी शराब की बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के त्वरित कार्रवाई करते हुवे रहीमपुर मोड़ में छापेमारी की। मौके से महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया बाद गिरफ्तार महिला को न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.