पांच लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल
समस्तीपुर, जून 19 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए एक शराब धंधेबाज को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा जग निवास शर्मा पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान हांसा गांव के समीप पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पीठ पर लटके पिठ्ठू बैग से पॉलीथीन में रखा पांच लीटर देसी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान हांसा गांव निवासी अरविंद सहनी के रूप में बताई। आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.