बेगुसराय, फरवरी 10 -- बखरी। पुलिस ने शकरपुरा निवासी कुशहर पासवान के पुत्र अजय पासवान उर्फ घुटूर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उसे अवैध रूप से देसी शराब रखने के आरोप में पकड़ा गया। इस मामले में आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...