विकासनगर, जून 15 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे बोक्सा बस्ती मेहुवाला खालसा क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान रीता निवासी बोक्सा बस्ती मेहुंवाला खालसा को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...