रुडकी, फरवरी 10 -- कोतवाली पुलिस ने एक युवक को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोतवाली के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिसकर्मी रविंद्र चौहान व अक्षय तोमर नें गश्त के दौरान एक युवक की तलाशी ली। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नीटू निवासी पीतपुर कोतवाली लक्सर बताया। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...