सिमडेगा, जुलाई 11 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पांच लाभुकों के बीच बकरा बकरी का वितरण किया गया। बकरी का वितरण बीडीओ नैमन कुजूर, विधायक प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, शीतल तिर्की प्रखंड उप प्रमुख अजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया किया। बकरी वितरण के दौरान बीडीओ ने कहा कि सरकार की यह योजना लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की है। लोग बकरी पालन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। लाभुकों को चार बकरी, एक बकरा के अलावा दवा और खाद्य सामग्री भी दी गयी। बकरी मिलने से लाभुक गंगी बाई, रोजलिया इंदवार, पूनम देवी, स्नेहलता मिंज सरस्वती देवी खुश नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.