लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- लखीमपुर। श्रम विभाग के अंतर्गत बीओसी बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी श्रमिक परिवारों को भी हितलाभ वितरित किया गया। विधायक योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव ने पांच लाभार्थियों को कुल 2.61 लाख रुपये की सहायता के प्रमाणपत्र प्रदान किए। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत दो लाभार्थी श्रमिकों को 65-65 हजार रुपये की स्वीकृति प्रमाणपत्र दिए गए। वहीं मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत तीन लाभार्थियों को 56-56 हजार रुपये की सहायता का लाभ मिला। इसमें प्रत्येक लाभार्थी को 31 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से तथा 25 हजार रुपये के सावधि जमा प्रमाणपत्र के रूप में प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों...