प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के बैंक खाते में असम से किस्त की धनराशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री के सम्बोधन का लाइव प्रसारण कृषि भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों, अफसरों और लाभार्थियों ने देखा। प्रधानमंत्री की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त ट्रांसफर करने और उनके सम्बोधन का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कृषि विभाग की ओर से जिले के सभी विकास खंड मुख्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर पर की गई थी। कृषि भवन के सभागार में विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल के नेतृत्व में पीएम का लाइव प्रसारण देखा गया। किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, कृषि विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.