बांदा, मई 17 -- बांदा। महोखर गांव में पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर पारिवारिक दबंगों ने युवक को रास्ते में रोक लिया और तमंचे से फायर झोंक दिया। पीड़ित युवक ने भागकर किसी तरह जान बचाई और पुलिस को तहरीर दी। देहात कोतवाली के महोखर गांव निवासी मंदीप तिवारी पुत्र बब्लू तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में भूमि अधिग्रहण के दौरान उनके पिता को जमीन का मुआवजा मिला था। पारिवारिक चाचा हरिओम तिवारी व मुकेश तिवारी इसमें पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार सुबह आठ बजे मंदीप बाइक से अपनी दुकान जा रहा था। आरोप है कि तभी दोनों चाचा स्कार्पियो से आए और आगे लगाकर रास्ते में रोक लिया। पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जान बचाकर भागा तो चाचा ने तमंचे से फायर...