कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- कोखराज के भरवारी निवासी कपड़ा कारोबारी प्रज्जवल केसरवानी को व्हाट्सएप पर तमंचे की फोटो भेजकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपया न देने पर कारोबारी को छाती में गोली मार देने की धमकी भी दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में एसओजी प्रभारी विनय विक्रम सिंह ने सिपाहियों के साथ आरोपी इसरार अहमद पुत्र असलम उर्फ भोला निवासी अशोक नगर, चायल और मो. आबिद पुत्र मो. इदरीश निवासी समदा, मंझनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से मोबाइल बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...