हापुड़, अगस्त 18 -- दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को मायके से लेकर उसके नौकरी करने वाले स्थान पर भी पहुंचकर मारपीट की। मायके में रहते समय आरोपी अपने साथ के साथ आया और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव अभयपुर की मूल निवासी कौशल ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि वह अब दादाबाड़ी में अपने परिवार के साथ रह रही है। उसकी शादी 26 फरवरी 2025 को जिला बुलंशहर के थाना नरसैना के गांव निजामपुर बांगर निवासी अवनीश के साथ हुई थी। शादी में मिले दान-दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और कम दहेज का ताना देकर पांच लाख की मांग करते ...