गढ़वा, दिसम्बर 30 -- रंका। प्रखंड के तमगे खुर्द गांव के महिला समूह के आधा दर्जन सदस्यों की बगैर सहमति के वनांचल ग्रामीण बैंक से बतौर ॠण पांच लाख रुपए की फर्जी निकासी का मामला प्रकाश में आया है। समूह की मीला देवी, उनिता देवी देवंती देवी ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित कार्यक्रम प्रबंधक को आवेदन देकर समूह की सक्रिय सदस्य सह लेखापाल रंजू देवी सहित अन्य पर फर्जी हस्ताक्षर कर राशि की निकासी का आरोप लगाया है। मामले में सदस्यों ने जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की है। मामले में वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक झंगू राम ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय से मिले प्रस्ताव रजिस्टर के आधार पर तमगे खुर्द गांव में कार्यरत सलोनी महिला समूह को ऋण स्वीकृति दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...