आगरा, जुलाई 15 -- बारिश के मौसम के दौरान पशुओं को खुरपका व मुंहपका रोग से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान 22 जुलाई से शुरू होगा। पशु चिकित्सा विभाग की 17 टीमें इस अभियान में गोवंश व महिषवंशी पशुओं के टीकाकरण के लिए लगाई गईं हैं। इस अभियान के दौरान गर्भवती मादा व छह माह से छोटे पशु का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। बुधवार को सीवीओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में पशुओं में होने वाली खुरपका व मुंहपका जैसी बीमारी से बचाव को टीकाकरण अभियान 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिले में पांच लाख से अधिक गोवंश व महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण होना है। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका से बचाव को 2.40 लाख दुधारू पशुओं में लगेगा टीका टीकाकरण अभियान में सभी पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए पशु चिकित्सक व कर्मचारियों की 17 टीमें गठित की गई हैं। यह ट...