जमशेदपुर, जून 26 -- मेडिकल कॉलेजों के वे विभाग जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई राशि को समय पर खर्च नहीं करेंगे, उन्हें अगली किश्त नहीं दी जाएगी। साथ ही उनसे शोकॉज नोटिस भी जारी किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों के हर विभाग को पांच-पांच लाख रुपये दिए थे। पिछले वर्ष भी कई विभागों ने पूरी राशि खर्च नहीं की थी। इस बार भी कुछ विभागों ने राशि खर्च कर सामान खरीद लिया है, जबकि कई विभाग अभी भी राशि खर्च नहीं कर पाए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने सभी कॉलेजों को सख्त निर्देश दिया है कि राशि का उपयोग विभाग के विकास और मरीजों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द किया जाए। कुछ विभागों ने मरीजों के इलाज से जुड़े जरूरी सामान खरीद लिए हैं, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलेगा। नेत्र विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि यदि वे आवश्यक सामान...