बगहा, फरवरी 23 -- रामनगर। नगर के नेपाली टोला भट्टा निवासी मोहित कुमार की पत्नी सुरभि सोनी ने दहेज प्रताड़ना के तहत एक मामला दर्ज कराया हैं। जिसमें उसने अपने पति मोहित कुमार, ससुर शंभू प्रसाद, सास प्रमिला देवी समेत चार को नामजद कराया हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि वर्ष 2022 में मेरी शादी मोहित कुमार के साथ हुई थी। जिसमें मेरे पिता ने दस लाख रुपए से अधिक का उपहार दिया था। शादी के बाद कुछ समय तक ठीक ठाक रहा। उसके बाद मेरे पति व ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह लोग मुझसे व्यवसाय करने के लिए अपने मैके से पांच लाख रुपया लाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसको लेकर मुझे प्रताड़ित किया जाने लगा। बीते 9 अगस्त को मेरे साथ मारपीट कर एक सादे कागज पर मेरा व मेरे भाई का हस्ताक्षर लेकर घर से निकाल दिए। पंचायती के बाद विदाई क...