हापुड़, जुलाई 8 -- शिक्षकों व उनके आश्रितों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज देने को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। इसका जिला स्तर पर जिला मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर लाभार्थी शिक्षकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ शिक्षकों के सैलरी अकाउंट को लेकर हुए एमओयू की जानकारी भी दी गई। जिला मुख्यालय में शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जिले के आठ हजार से अधिक शिक्षकों, कर्मचारियों को पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सौगात कार्यक...