पटना, अगस्त 26 -- रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले बिहार सरकार पांच लाख महिलाओं को सौगात देने जा रही है। राज्य की पांच लाख जीविका दीदियों को गुरुवार को सहायता राशि दी जाएगी। इसमें से चार लाख जीविका दीदी को पहली किस्त तो एक लाख जीविका दीदियों को दूसरी किस्त दी जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पांच लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण करेंगे। राज्य में अब तक एक करोड़ 67 लाख जीविका दीदियों को दस-दस हजार की पहली किस्त दी जा चुकी है। अब चार लाख और जीविका दीदियों को पहली किस्त दी जा रही है। पहली किस्त 10-10 हजार दी जाती है। वहीं, पहली बार एक लाख जीविका दीदियों को दूसरी किस्त दी जा रही है। इसके तहत जीविका दीदियों को 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इस पैसे से जीविका दीदियां स्वरोजगार...