भागलपुर, फरवरी 11 -- बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव में मंगलवार को दाता मांगन शाह रहमतुल्लाह अलैह उर्स के छठे दिन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन दाता के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने मजार पर चादरपोशी कर सभी के लिए सुख समृद्धि की दुआ मांगी। इस मौके पर उर्स कमेटी कार्यालय में बिहार भाजपा अल्पयंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी, अजय सिंह कुशवाहा, रहबर खां समेत अन्य नेताओं का सम्मान भी किया गया। मंगलवार की देर शाम तक करीब पांच लाख से अधिक जायरीन उर्स में दाता के मजार की जियारत कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.