हमीरपुर, सितम्बर 22 -- बिवांर, संवाददाता। दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर ष्घर से निकाल दिया। मायके में तीन माह से शरण लिए पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कस्बा बिवांर के नया तालाब के पास की इंदू पत्नी अंशु सोनी ने थाना में तहरीर देकर बताया की शादी 12 जुलाई 21 को जनपद जालौन थाना एट में हुई थी। ससुरालीजन दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। ससुर राजेश, सास हेमलता अपने पुत्र को शराब पीकर उसके साथ मारपीट किए जाने की सलाह देती है। ससुराली जन मायका से पांच लाख लाने का दबाव बना रहे हैं। अतिरिक्त दहेज रकम न मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके जानकारी देने पर पिता उसको अपने साथ ले आये। तीन माह से वह मायके में शरण लिए है।पीड़िता ने अपने पिता...