प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। मायके में रही महिला की एक फरवरी को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने पांच लाख की सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपियों को गिरफ्तार मामले का खुलासा किया। बाइक और नकदी भी बरामद किया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गहरु का पुरवा कड़रौ गांव निवासी उर्मिला मायके में रहती थी। एक फरवरी को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की। मंगलवार को एसओ संतोष सिंह पुलिस टीम के साथ हत्यारोपी विशाल सरोज निवासी राजापुर माफी सलोन, शिव कुमार निवासी पूरे राठौरा सिरसिरा सलोन, महेन्द्र सिंह निवासी ककरारा दन्नाहार मैनपुरी हालपता पुरे राठौरा सिरसिरा को कंधई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल, 12200 र...