मेरठ, मार्च 22 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में पांच लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस वारदात के पीछे कोई बाहरी गिरोह नहीं, बल्कि पीड़िता का अपना ही भांजा निकला, जिसने अपने साले और उसके साथी के साथ साजिश रची थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद कर ली, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फरार है। बीती 16 मार्च की शाम सुभाष नगर निवासी सबिया को उसके सहयोगी सोहेल का फोन आया। इसके बाद सबिया रुपये लेकर स्कूटी से निकली ही थी कि मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर चार दिन के भीतर दो आरोपियों इमरान निवासी बुलंदशहर और फईद निवासी तारापुरी, ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इमरान, पीड़िता के भांजे राशिद का साला है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.