शामली, फरवरी 16 -- दयानंद नगर शामली निवासी 65 वर्षीय कृष्णपाल मलिक के साथ पांच लाख रुपये की उधारी मांगने पर मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना झिंझाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कैराना के आदेश पर की गई है। कृष्णपाल मलिक पुत्र सलेटी सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 16 नवंबर 2025 की शाम करीब छह बजे वह अपने भांजे शिवकुमार के साथ झिंझाना से ऊन की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में राजबाहा पटरी के पास जाट कॉलोनी शामली निवासी शिवम मलिक, उसके पिता प्रदीप कुमार और मोहित कुमार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने आरोपियों से अपने दिए हुए पांच लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें वाहन से नीचे गिराकर लात-घूंसों से म...