उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग के गेटों पर होने वाली जाम की झंझट को खत्म करने के लिए रेलवे विभाग ने हल खोज लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और आम जनता की मांग को पूरा करने के िलए रेलवे पांच क्रासिंगों पर फ्लाईओवर बनाने जा रही है। यह काम रेलवे की कार्यदायी संस्था गतिशक्ति के माध्यम से किया जाएगा। ज्वाइंट सर्वे कर गतिशक्ति यूनिट ग्वालियर ने प्रस्ताव बनाकर प्रयागराज भेजा है। उम्मीद है कि आने वाले अप्रैल 2026 में फ्लाई ओवर बनने का काम शुरू हो जाएगा। वैसे झांसी कानपुर रेलमार्ग पर करीब आधा सैकड़ा रेलवे गेट स्थापति है। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर बड़ी संख्या में रेलवे गेट बने हुए है। इनमें रिनियां और अजनारी दो तो ऐसे रेलवे क्रासिंग हैं, जहां पर हर रोज बड़ी संख्या में हजारों लोगों की आवाजाही होती है। दिन रात चलने वाले इन दोनों गेटों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.