गढ़वा, अप्रैल 10 -- रंका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ शुभम बेला टोपनो , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रमुख लीलावती देवी, उप प्रमुख अनुभा सिंह भी मौजूद थीं। अस्पताल प्रबंधन समिति कि बैठक में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय लिया गया। बैठक में इलाज कराने आए मरीजों से पांच रुपये शुल्क लेने की सहमति बनी। उक्त राशि से अस्पताल की व्यवस्था दुरूस्त करने का प्रयास होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जिलेभर में एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका को मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोषित किया गया है। यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.