गया, अप्रैल 7 -- पश्चिम बंगाल, तामिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव होना है। सभी जगह अप्रैल में ही मतदान होगा। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का असर विष्णुनगरी पर भी दिख रहा है। पितरों की मोक्ष कामना लिए गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी आ गई है। विष्णुपद इलाके से लेकर प्रमुख पिंडवेदियों पर पिंडदानियों की संख्या में कम जाने से चहल-पहल कम गयी है। करीब 60 से 70 फीसदी पिंडदानी कम आ रहे हैं। इस वक्त करीब पांच हजार पिंडदानी गया जी में पिंडदान कर रहे हैं, जबकि सामान्य दिन यानी चुनाव की घोषणा से पहले प्रतिदिन आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या करीब 20 हजार रहती थी। तीर्थयात्रियों की संख्या कम जाने का असर विष्णुपद इलाके का असर छोटे-बड़े दुकानदार व होटल संचालकों पर दिख रहा है। गर्मी के मौसम में तामिलनाडू और केरल ...