रिषिकेष, फरवरी 17 -- परमार्थ निकेतन में मंगलवार को पांच दिवसीय गंगा आरती एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई, जिसमें गंगा तटवर्ती पांच राज्यों के 30 पुरोहितों को गंगा आरती सहित अन्य अध्यात्मिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नमामि गंगे, जल शक्ति मंत्रालय तथा परमार्थ निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में गंगा तटवर्ती पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, और पश्चिम बंगाल से जुड़े पुरोहित, रिचुअल, प्रैक्टिशनर तथा युवाओं को गंगा आरती और गंगा जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें इन प्रतिभागियों को गंगा आरती, शुद्ध मंत्रों के उच्चारण के साथ ध्यान और योग का भी अभ्यास कराया जाएगा। मौके पर नमामि गंगे ...