बरेली, नवम्बर 15 -- आईवीआरआई में श्वानों के हृदय संबंधी रोगों का निदान और चिकित्सीय प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय पशु चिकित्सकों, निजी चिकित्सक, पशु चिकित्सा स्नातकों एवं स्नातकोत्तरों को स्वानों के विभिन्न हृदय रोगों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। प्रशिक्षण में पंतनगर, मथुरा, रीवा, लखनऊ, दिल्ली, गुरुग्राम, गुजरात और बरेली से चिकित्सकों ने प्रशिक्षण लिया। समापन पर संयुक्त निदेशक शोध डॉ. एसके सिंह ने सभी को प्रमाणपत्र दिए। यहां पॉली क्लिनिक प्रभारी डॉ. अभिजीत पावड़े, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अभिषेक चंद्र सक्सेना, डॉ. रोहित कुमार और डॉ. रघुवरन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...