नई दिल्ली, मार्च 15 -- निर्वाचन आयोग ने देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के बहुप्रतिक्षित चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। इन राज्यों के अलावा गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को उपचुनाव होगा, जबकि गुजरात, महाराष्ट्र की तीन विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव संपन्न होगा। इन सीटों के नतीजे एक साथ 4 मई को ही आएंगे। इसमें सबसे हाई प्रोफाइल महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट है। इस पर अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार एनसीपी की तरफ से मैदान में हैं। सुनेत्रा, उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं यह भी पढ़ें- 95 चुनाव हार चुके, सें...