पांच यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी में 135 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन
लखनऊ, अगस्त 23 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के नए कैडेटों के चयन और नामांकन के लिए अभियान आयोजित किया गया। इसमें 135 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 72 छात्र और 63 छात्राएं शामिल रहीं। चयन प्रक्रिया के तहत पहले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, सिट-अप्स और पुश-अप्स कराए गए। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। इसके माध्यम से उनकी सामान्य योग्यता और एनसीसी प्रशिक्षण के लिए उपयुक्तता का आकलन किया गया। विभिन्न चरणों में सफल अभ्यर्थियों को आगामी चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अभियान में फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. नागेंद्र कुमार मौर्य, जूनियर वारंट ऑफिसर रहमान और 5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के पीआई स्टाफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.