प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज। यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज के कुल्लियात विभाग के पीजी छात्रों की ओर से सोमवार को पांच शोध पत्र जमा किए। शोध पत्र जमा करने वालों में डॉ. मो. मुदस्सिर, डॉ. मो. अनवर, डॉ. मो. दानिश, डॉ. अरीबा अंसारी और डॉ. यास्मीन शामिल हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. कफील अहमद ने कहा कि विभाग की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने कहा कि कॉलेज यूनानी चिकित्सा में शोध एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को निरंतर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रो. इरफान अहमद, डॉ. मोहम्मद नासिरुद्दीन, डॉ. अरशद काफी, डॉ. सना अख्तर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...