प्रयागराज, अप्रैल 15 -- दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर प्रयागराज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच दो ट्रेनों से पांच यात्रियों की कटकर हुई मौत के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के चलते डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया और कई प्रमुख ट्रेनें बीच रास्ते में खड़ी रहीं। रेलवे बोर्ड ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल रिपोर्ट तलब की है। घटना का सबसे अधिक असर डाउन लाइन पर देखने को मिला। पीडीडीयू की ओर से आ रही महाबोधि एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। वहीं, दिल्ली से आ रही महानंदा एक्सप्रेस का संचालन भी बाधित रहा। यह भी पढ़ें- पचदेवरा में ट्रेन से कटकर चार यात्रियों की मौत डाउन लाइन प्रभावित होने के कारण नेताजी एक्सप्रेस भी देर तक ट्रैक पर खड़ी रही। बताया गया कि प्रयागराज जंक्शन से शाम 5:26 बजे रवाना ह...