फरीदाबाद, जून 24 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। बाल विकास एवं पोषण सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तावडू क्षेत्र के पांच आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तावडू जितेंद्र गर्ग ने प्रस्तावित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक सुधार कार्यों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- पांच मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों को विकसित करने का काम शुरूआंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या जानकारी देते हुए गर्ग ने बताया कि तावडू क्षेत्र में कुल 183 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से जोरासी, मोहम्मदपुर, पाड़ा, पचगांव तथा सुनारी स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने का...