एटा, जून 27 -- वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में दिल्ली टीम ने चिकित्सा व्यवस्थायें परखी हैं। टीम के निरीक्षण के बाद मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग को पांच पीजी सकीट की मान्यता मिल सकेगी। मेडिकल कालेज के चिकित्सालय, मेडिसिन विभाग में डीएनबी (पोस्ट ग्रेजुएट) की पांच सीटों की मान्यता प्रदान किए जाने के उद्देश्य से दिल्ली से आई टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम ने मेडिसिन विभाग की ओपीडी, आईपीडी एवं आईसीयू की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय के आपातकालीन (इमरजेंसी) विभाग, ब्लड बैंक, डायलाइसिस, सेन्ट्रल लैब, रेडियोलाजी, डिस्पेन्सरी एवं पर्चा काउन्टर सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- AIIMS MSc Nursing Result 2026 Out: 170 सीटों के लिए 2300 से ज्यादा दावेदार, ऐसे चेक करें अपनी मेरिट ...