मुजफ्फरनगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में हरिद्वार से गंगा जल लेकर गाजियाबाद जा रही कावड़ में शामिल म्यूजिक सिस्टम को लेकर शहर कोतवाली पुलिस की कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांवड़ियों ने कावड़ शिवचौक मंदिर के सामने रख दिया। हालांकि इसी बीच एक कांवड़िए ने इंस्पेक्टर को पांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाजियाबाद के शिव भक्त मोहित चौधरी के नेतृत्व में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के आह्वान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर मुजफ्फरनगर के शिवचौक पहुंचे थे। जहां शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमा...