कोडरमा, जून 16 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को चिल्ड्रेन पार्क में जिलाध्यक्ष संतोषी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव बेबी कुमारी ने किया।

बैठक के मुख्य मुद्दे यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को बीएलओ के रूप में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य कराया जा रहा है, जिससे वे शारीरिक और मानसिक दबाव झेल रही हैं। इसके साथ ही विभागीय दबाव भी बना हुआ है। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पांच-पांच माह तक मानदेय का भुगतान नहीं होना सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए गंभीर संकट पैदा कर रहा है।

बढ़ती महंगाई का असर बताया कि गर्मी के मौसम में अंडे की कीमत बढ़कर आठ रुपये प्रति नग हो गई है...