गंगापार, मार्च 2 -- ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यरत रोजगार सेवकों और कंप्यूटर आपरेटरों को पांच महीने का मानदेय नहीं मिल पाया है। मानदेय न मिल पाने से रोजगार सेवकों व कंप्यूटर आपरेटरों की होली मायूसी में बीतेगी। अधिकारियों की उपेक्षा और लापरवाही के चलते रोजगार सेवकों व कंप्यूटर आपरेटरों में आक्रोश है। मांडा ब्लॉक के 69 ग्राम पंचायतों में कुल 54 रोजगार सेवक व दर्जनों कंप्यूटर आपरेटर कार्यरत हैं। शासन द्वारा इनको लगभग आठ हजार रुपये माहवार मानदेय मिलता है। पिछले पांच महीने से मानदेय न मिल पाने से रोजगार सेवकों व कंप्यूटर आपरेटरों में भारी निराशा है। अधिकारियों ने होली के पहले अवशेष मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया। अल्प मानदेय में परिवार चलाने वाले रोजगार सेवक व कंप्यूटर आपरेटर पिछले पांच मह...