गया, मई 31 -- गया जिला आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की बैठक रविवार को महासंघ भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष अनीता झा ने की। इसमें जिले की विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ी समस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेविका और सहायिकाओं की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। संघ की ओर से कहा गया कि पिछले पांच महीनों से आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष अनीता झा ने कहा कि अधिकांश सेविका और सहायिकाएं अल्प मानदेय पर कार्य करती हैं तथा उनके परिवार का जीवनयापन इसी आय पर निर्भर है। यह भी पढ़ें- पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर सेविका-सहायिकाओं ने जताई ना...