समस्तीपुर, मई 5 -- मोरवा। प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कर्मियों को विगत 5 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। कई सेविकाओं के समक्ष मानदेय न मिलने से पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो गयी है। सेविकाओं के द्वारा अधिकारियों को इस बाबत बार-बार जानकारी दी जा रही है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अलॉटमेंट नहीं होने की वजह से भुगतान में बाधा आ रही है। महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण कई सेविकाओं के द्वारा बताया गया कि उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेविकाओं ने अविलंब भुगतान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.