पांच माह से कमीशन न मिलने पर कोटेदारों में नाराजगी
सुल्तानपुर, मई 9 -- भदैयां, संवाददाता। भदैयां ब्लॉक क्षेत्र के कोटेदार इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ब्लॉक की कुल 73 राशन दुकानों के संचालकों को पिछले पांच माह से कमीशन नहीं मिला है। ऐसे में राशन विक्रेताओं के सामने परिवार चलाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। कोटेदारों का कहना है कि पहले राशन वितरण के बाद खाली बोरे बेचकर कुछ अतिरिक्त आमदनी हो जाती थी, जिससे घर खर्च चलाने में मदद मिल जाती थी। लेकिन पिछले दो माह से विभाग द्वारा बोरे भी गोदाम पर जमा कराए जा रहे हैं। इससे उनकी अतिरिक्त आय का जरिया भी बंद हो गया है।राशन विक्रेताओं ने बताया कि दुकान संचालन, मजदूरी, परिवहन और अन्य खर्च उन्हें अपनी जेब से उठाने पड़ रहे हैं। कई कोटेदार कर्ज लेकर काम चला रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर भुगतान न मिलने से बच्चों की पढ़ाई, इलाज और घरेलू खर्च प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.