प्रयागराज, सितम्बर 26 -- मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अप्रैल से अगस्त तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में 1598 निरीक्षण और 284 छापे मारे। इस दौरान 287 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद 57 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार, अब तक 136 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें 46 नमूने अधोमानक और 11 नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। यानी जांचे गए नमूनों में 42 प्रतिशत नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। अगस्त में ही 468 निरीक्षण और 111 छापे मारकर 111 नमूने लिए गए। अब तक प्राप्त एक जांच रिपोर्ट में एक नमूना अधोमानक मिला है। मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सु...