मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- गोरौल। गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पूर्व अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने देहरादून से ढूंढ निकाला। एक अपहरणकर्ता को भी हिरासत में लिया गया है। लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नवंबर में लड़की का अपहरण कर लेने का परिजनों ने केस दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया था कि 3 नवंबर की शाम समान खरीदने के लिए लड़की घर से निकली थी, फिर लौटी नहीं। पता चला कि कुढ़नी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर डुमरी गांव निवासी उमेश मांझी, मिथुन कुमार, मनोज कुमार, अमरेश कुमार ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता उमेश मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...