बांदा, मई 23 -- अतर्रा l नगर के नरैनी रोड नगर पालिका के समीप अपने मायके आई महिला के लगभग 5 महीने के पुत्र की घर के बाहर सड़क किनारे बने नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में डूब कर मौत हो गई। नरैनी रोड निवासी बालकृष्ण रैकवार ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व मेरी पुत्री संतोषी पत्नी कमलेश ससुराल फतेहपुर चरखारी से अपने 5 वर्षीय पुत्री तथा 4 माह के अंश पुत्र को लेकर अपने मायके घर अतर्रा आई हुई थी l दोपहर खाना पीना कर सब लोग घर में सोए हुए थे। दोपहर दो बजे के बाद नींद खुली तो देखा अंश का लापता था, सभी लोगों ने अगल-बगल खोजबीन किया तो कहीं पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- आईआईटी छात्र धर्मराज की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज नाले में घर के एक महिला की नजर गई तो देखा अंश नाले में औंधे मुंह पड़ा हुआ है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकि...