लातेहार, फरवरी 25 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चौकीदारों ने पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीओ को एक आवेदन सौंपा है। दिए गए आवेदन में चौकीदारों ने बताया कि अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक का पांच माह का वेतन तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। चौकीदारों ने कहा कि नियमित वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई एवं दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण कई चौकीदार अपने बच्चों की स्कूल फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मजबूरीवश कई चौकीदारों को जीवनयापन के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। चौकीदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.