भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी की आहट के साथ ही भागलपुर और इसके आसपास के जिलों से प्रवासी पक्षियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बीते अक्टूबर में हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर यहां पहुंचे इन विदेशी मेहमानों ने स्थानीय जलाशयों में करीब पांच माह तक प्रवास किया। अब मौसम में गर्माहट आते ही ये वापस अपने देशों की ओर लौटने लगे हैं। जिले में गंगा और कोसी नदी के अलावा घटोरा जलाशय, गंगा प्रसाद झील, जगतपुर झील, डिमहा और बाईपास के आसपास इन पक्षियों का भारी जमावड़ा लगा रहा। प्रवास के दौरान एशियन वाटरबर्ड सेंसस के तहत इन विदेशी मेहमानों की दो राउंड की गिनती भी पूरी कर ली गई है। सेंसस के को-ऑर्डिनेटर राहुल रोहिताश्व ने बताया कि अप्रैल में अंतिम राउंड की गिनती शेष है। चूंकि पक्षियों की वापसी जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.