गढ़वा, मई 12 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कधवन गां स्थित भुइयां टोला में शादी के महज पांच दिन बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला थाना तक पहुंच गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कधवन गां निवासी छोटेलाल भुइयां के पुत्र कुंदन भुइया की शादी 7 मई को प्रखंड के जमुई गांव में हुई थी। शादी के बाद नवविवाहिता अपने ससुराल पहुंची। सब कुछ सामान्य चल रहा था। उसी बीच 12 मई को ससुराल पक्ष को जानकारी मिली कि युवती लगभग पांच माह की गर्भवती है। यह भी पढ़ें- पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा यह जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया। अब ससुराल वाले उसे रखने से इंकार कर रहे हैं।शादी के बाद लड़का कुंदन ने बताया कि शादी के बाद घर पहुंचने पर सुम...