नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत ठेका कर्मियों को अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि ये कर्मचारी अस्पताल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं और कोविड-19 महामारी के दौरान भी कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवा दे चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दिया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...